औरैया, जुलाई 15 -- किसान दिवस में बुधवार को किसानों की समस्याओं के साथ सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने साफ कहा कि अब अधिकांश कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनेगी, वे भविष्य में कई योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। किसानों ने उर्वरक, बिजली, सिंचाई और कृषि से जुड़े अन्य मुद्दे उठाए, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जानकारी दी। जिलाधिकारी ने किसानों से समय रहते फार्मर आईडी बनवाने और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। बैठक में पशुपालन विभाग ने मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्नत नस्ल की दो गायों की इकाई पर अधिकतम 80 हजार रुपये तक अनुदान दिया जा रहा है। ब...