बिजनौर, अप्रैल 9 -- अब किसानों के लिए किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) बनवाना अनिवार्य हो गया है। बिना किसान पहचान पत्र के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्तों का लाभ नहीं मिलेगा। उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा ने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कृषि एवं उससे जुड़े सभी विभागों की योजनाओं को अब किसान पहचान पत्र से जोड़ा जा रहा है। भविष्य में केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की राशि केवल उन्हीं किसानों को दी जाएगी, जिनका किसान पहचान पत्र जारी हो चुका होगा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और लघु सिंचाई विभाग की सभी लाभार्थी योजनाओं का क्रियान्वयन अब किसान पह...