नई दिल्ली, अगस्त 28 -- भारत के फार्मास्युटिकल क्षेत्र में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित फार्मइनोवा अवॉर्ड 2025-26 में देश के युवा फार्मास्युटिकल शोधकर्ताओं और उनके रिसर्च गाइड्स को सम्मानित किया गया। अहमदाबाद के शिलाज स्थित ताज स्काईलाइन में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फार्मइनोवा अवॉर्ड की स्थापना रजनीभाई वी. पटेल ट्रस्ट ने की है। इस पहल का उद्देश्य फार्मास्युटिकल साइंसेज के क्षेत्र में काम कर रहे युवा शोधकर्ताओं को मौलिक, नवाचारी और प्रभावशाली शोध के लिए प्रोत्साहित करना है। इस पुरस्कार की खासियत यह है कि इसमें केवल छात्र शोधकर्ताओं को ही नहीं, बल्कि उनके रिसर्च गाइड्स को भी सम्मानित किया जाता है। आयोजकों का मानना है कि वैज्ञानिक शोध और नई खोजों को आगे...