फरीदाबाद, नवम्बर 21 -- फरीदाबाद। नौवे ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर-15 डे-नाइट क्रिक्रेट टूर्नामेंट के मुकाबले में फॉर्च्यून वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट अकादमी ने रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी छह विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। विराट जटाना ने 78 और फरहान ने 28 रन बनाए। फॉर्च्यून वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट अकादमी की ओर से अनिकेत अग्रवाल, कविश अग्रवाल और अधरित ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फॉर्च्यून वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट अकादमी ने 21 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर जीत हासिल की। हरिमन कपूर ने 112 और उमंग चौधरी ने 46 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से जश्न और फरहान ने एक-एक विकेट लिया। हरिमन कपूर को मैन ऑफ द मैच और विराट जटाना को फाइटर ऑफ द मैच घोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.