रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। साथी अधिवक्ता की हत्या के मामले में सोमवार को अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र होकर धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कठोर कार्रवाई के साथ ही परिवार को पांच करोड़ के मुआवजे और सह अभियुक्त नीरज रस्तोगी की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि, ज्ञापन सौंपने से पहले बैठक में बार एसोशिएसन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी की तबियत बिगड़ गई थी। 11 फरवरी को जिला पंचायत परिसर में बाबू और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसमें अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद वकीलों में रोष फैल गया। इसी में सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें सर्व सम्मिति से निर्णय लिया गया कि घटना से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाए। उसके बाद अधिवक्ताओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.