जयपुर, मार्च 13 -- जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। जयपुर में दांडी मार्च की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गहलोत ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता पर हमला होना बेहद चिंताजनक है।राम के भजन गाने वाले मुसलमान हैं फारूक अब्दुल्ला अशोक गहलोत ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला ऐसे मुसलमान नेता हैं जो राम के भजन गाते हैं और देश की साझा सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला ने अपनी पढ़ाई जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज से पूरी की थी और ऐसे व्यक्ति पर हमला होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भी पढ़ें- गहलोत ने हाथ मिलाते ही पूछा लाल डायरी?. पढ़िए जयपुर के समारोह का सियासी किस्सादांडी मार्...