नई दिल्ली, मार्च 10 -- जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को यहां ईरानी उप-राजदूत मोहम्मद फथाली से मुलाकात की और ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निधन पर शोक जताया। तीस मिनट की बैठक के दौरान, अब्दुल्ला ने आशा जताई कि युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा और लोगों को कष्टों से मुक्ति मिलेगी। ईरान के लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि न केवल यह क्षेत्र पीड़ित है, बल्कि पूरी दुनिया भी एक अवांछित संकट में घिरी हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगंतुक पुस्तिका में यह भी लिखा कि मेरी प्रार्थनाएं और एकजुटता ईरान के लोगों के साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.