देवरिया, जनवरी 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। सलेमपुर विद्युत वितरण केंद्र के उपकेंद्र फारियावडीह के जेई अविनाश कुमार गौतमके निलंबन के विरोध में शनिवार को राज्य विद्युत परिषद जेई संगठन के बैनर तले जूनियर इंजीनियरों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संगठन के नेताओं ने कहा कि यदि जेई का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसे लेकर संगठन के नेताओं ने मुख्य अभियंता से भी मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत कराया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ई. अवधेश कुमार ने कहा कि फरियावडीह विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति के 11 केवी पोल के ट्रांसफार्मर पर चढ़ने के कारण मौत का हवाला देकर अधीक्षण अभियंता द्वारा अवर अभियंता को निलम्बित कर दिया गया है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। यदि निलंबन वापस नहीं हुआ तो आंदोलन जारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.