फारवर्ड ब्लॉक के स्थापना दिवस पर गोष्ठी
पलामू, जून 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में फारवर्ड ब्लॉक के स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि 22 जून 1939 ई. में नेता जी सुभाषचन्द्र बोस ने आज ही के दिन लोकतंत्र क्रांति का प्रतिक बनाने के लिए कांग्रेस में फारवर्ड ब्लॉक कि स्थापना कि थी। नेता जी सुभाषचन्द्र बोस देश के महान सपुत एवं देश भक्त क्रंतिकारी थे। एवं स्वतंत्रता सेनानी के अग्रनी नेता थे। आजादी कि लड़ाई में नेता जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विनय कुमार,राजेश राम, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, कृष्णा राम, जयपाल मोची, उमेश पासवान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- संकल्प दिवस के रूप में मना फॉरवर्ड ब्लॉक का स्थापना दिवस
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.