अररिया, मार्च 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रविवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गेंहुमन सांप अचानक आरपीएफ कार्यालय में घुस गया। सांप के दिखाई देते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भाग निकले। स्थिति इतनी भयावह थी कि कुछ समय के लिए पूरा प्लेटफार्म दहशत के माहौल में डूब गया। घटना के दौरान जोगबनी-कटिहार लोकल ट्रेन आने वाली थी, जिसके कारण प्लेटफार्म पर सैकड़ों यात्रियों की भीड़ मौजूद थी। सांप की खबर फैलते ही यात्रियों में भी पैनिक फैल गया। कई लोग डर के मारे दूर हट गए, जबकि कुछ लोग इस घटना को अपने मोबाइल में कैद करने लगे। पूरे प्लेटफार्म पर भय और कौतूहल का मिला-जुला दृश्य देखने को मिला। इसी बीच बिजली मिस्त्री मोहम्मद अनीस ने साहस का परिचय दे...