फारबिसगंज से चलते ही जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल, ढाई घंटे तक अटकीं कई ट्रेनें
अमरेंद्र कुमार, मई 1 -- बिहार के अररिया जिले के जोगबनी से सिलीगुड़ी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में अचानक खराबी आ गई। इससे शुक्रवार सुबह जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर करीब ढाई घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। इंटरसिटी ट्रेन अपने निर्धारित समय 5:15 बजे के बजाय 5:26 बजे फारबिसगंज स्टेशन से रवाना हुई, लेकिन कॉलेज चौक रेलवे गुमटी से कुछ दूरी आगे बढ़ते ही इंजन फेल हो गया और ट्रेन बीच ट्रैक पर ही रुक गई। घटना सिंगल लाइन ट्रैक पर होने के कारण पूरे रेलखंड की आवाजाही बाधित हो गई। कटिहार से जोगबनी आने वाली डेमू सवारी ट्रेन और जोगबनी से कटिहार जाने वाली अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे रहे और कई को टिकट वापस करना पड़ा।वैकल्पिक साधन नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी इंटरसिटी से सिलीगुड़ी जा रहे यात्री तरुण अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.