अररिया, अगस्त 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। दधीची देहदान समिति के प्रांतीय अधिवेशन में अररिया जिला शाखा के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल ने जिले में समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने समिति के प्रदेश प्रधान महासचिव पद्मश्री डॉ. विमल जैन के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपकर फारबिसगंज स्थित स्थानीय लायंस नेत्रालय में कॉर्निया संग्रह की व्यवस्था शुरू कराने की अनुमति देने की मांग की। पटना में आयोजित अधिवेशन में फारबिसगंज समिति के स्थानीय संरक्षक विनोद सरावगी, शाहजहां शाद, कमलेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। अधिवेशन में अजातशत्रु अग्रवाल ने बताया कि फारबिसगंज में अब तक 27 लोगों का नेत्रदान कराया जा चुका है, जबकि 15 लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प ...