अररिया, दिसम्बर 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल सेवा के तहत पीएम ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन यानि एटीवीएम की शुरुआत की गई है। इस आधुनिक सुविधा के शुरू होते ही यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और न ही खुदरा या चेंज रुपए की समस्या से जूझना पड़ेगा। इस मशीन के माध्यम से यात्री डायरेक्ट ऑनलाइन भुगतान कर आसानी से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। पेटीएम, गूगल पे सहित सभी प्रमुख डिजिटल पेमेंट माध्यमों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे खासकर अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बताया जाता है कि पहले फारबिसगंज स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए खिड़कियों पर भारी भीड़ लगती थी। खासकर जोगबनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.