अररिया, अक्टूबर 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। बुधवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय परिसर में इंडिया गठबंधन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंके और इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर फर्जी वोट के जरिए शासन कर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया गया। इस मौके पर राजद के डॉ क्रांति कुमर, अमित पूर्व, वाहिद अंसारी, राजा अली, नौशाद अहमद, देवेश ठाकुर, बिलाल अली, इजहार आलम के अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में...