फारबिसगंज में मुहर्रम के ताजिया जुलूस पर पत्थरबाजी, बवाल में कई घायल; भगदड़ जैसे हालात
निज संवाददाता, जून 26 -- बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में शुक्रवार को मुहर्रम पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बवाल होने के बाद जुलूस में करतब दिखा रहे विभिन्न अखाड़े के लोग भी आपस में उलझ गए। उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे और मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस को स्थिति काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज में जुम्मन चौक से निकलकर विभिन्न अखाड़ों का ताजिया जुलूस जब रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा। तभी कुछ लोगों ने जुम्मन चौक अखाड़े पर पथराव कर दिया। बताया जाता है कि दरभंगिया बस्ती की ओर से पत्थर चलाए गए। इससे अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.