फारबिसगंज में प्रतिदिन डेढ़ लाख लोगों की प्यास बुझा रहा लायंस क्लब
अररिया, जून 4 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। प्रचंड गर्मी, झुलसाती हवाएं और आसमान से बरसती आग के बीच जब लोगों का हलक सूख रहा है और एक गिलास शीतल जल के लिए लोग तरस रहे हैं, तब फारबिसगंज में लायंस क्लब की अनूठी पहल हजारों लोगों के लिए राहत का कारण बनी हुई है।
शहर की राहत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए वाटर चिलर न केवल लोगों की प्यास बुझा रहे हैं, बल्कि भीषण गर्मी में मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं।
प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लोगों की प्यास बुझाई जा रही है लायंस क्लब एवं लायंस फाउंडेशन द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर अब तक कुल 10 वाटर चिलरों का संचालन किया जा रहा है।
वाटर चिलरों का महत्व इन वाटर चिलरों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 30 हजार लीटर शुद्ध एवं शीतल पेयजल लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
गर्मी में जरूरत ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.