अररिया, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को फारबिसगंज शहर में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और भाजपा सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने एक भव्य जागरूकता जुलूस निकाला। इस जुलूस में बड़ी संख्या में गौ रक्षक और सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए, जिन्होंने गौ माता की सुरक्षा को लेकर जोरदार नारे लगाए। जुलूस की शुरुआत स्थानीय सुल्तान पोखर स्थित शिव मंदिर परिसर से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अनुमंडल मुख्यालय तक पहुंचा। वहां अनुमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति में उपस्थित प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्णा को सौंपा। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान अभियान में शामिल हुए कई संगठन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गौ सम्मान आह्वान अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.