अररिया, अप्रैल 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता जिला पदाधिकारी, अररिया के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई क्रम में मंगलवार को फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान फारबिसगंज थानांतर्गत अम्हारा स्थित परमान नदी के किनारे कामता घाट पर अवैध बालू खनन करते हुए एक जेसीबी एवं एक ट्रैक्टर डाला को पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर फारबिसगंज थाना में अग्रेतर कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है। खनन विभाग द्वारा दोनों पर कुल 11.05 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है तथा विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार शाह, थाना अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.