अररिया, मार्च 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय अनुमंडल अग्निशामालय अंतर्गत जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ. अशोक प्रसाद के निर्देशन में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद के नेतृत्व में रविवार को विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार अग्निशमन सेवा एवं बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवानों के साथ छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर में रोड शो एवं प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी जुम्मन चौक, सुभाष चौक, हॉस्पिटल रोड तथा मेला रोड होते हुए विभिन्न स्थानों से गुजरी, जहां आम लोगों को अग्नि सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इस अभियान में अग्निशमन सेवा के सब ऑफिसर मो. वकील आलम, प्रधान अग्निक फिरदौस अहमद, फायरमैन विक्रम कुमार सहित सभी अग्निशमन कर्मी सक...