अररिया, मई 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारसिबगंज नगर परिषद में 30 मई यानि शनिवार को सशक्त स्थाई समिति के तीन सदस्यों के निर्वाचन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर नगर परिषद के भीतर और बाहर लगातार बैठकों व रणनीतियों का दौर जारी है। युवा पार्षद तनु प्रिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह पार्षद चांदनी सिंह तथा छात्र राजनीति से जुड़े पार्षद इरशाद सिद्दीकी ने पुराने सदस्यों के खिलाफ चुनावी मोर्चा खोल दिया है। नगर परिषद में कुल 25 वार्ड हैं, लेकिन वार्ड संख्या 24 की पार्षद के हालिया निधन के बाद फिलहाल 24 सदस्य ही मतदान करेंगे। यह भी पढ़ें- डीएम के निर्देश पर निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति ऐसे में जीत के लिए किसी भी प्रत्याशी को कम से कम 13 मतों की आवश्यकता होगी। मुख्य पार्षद और उपमुख्य प...