अररिया, अप्रैल 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को फारबिसगंज एवं जोगबनी नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के तीन-तीन सदस्यों के चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, वहीं राजनीतिक सरगर्मी भी चरम पर है। फारबिसगंज में पार्षद साफ तौर पर दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं और मुकाबला पूरी तरह आर-पार का माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक फारबिसगंज नगर परिषद का मतदान होगा, जबकि दोपहर 2:00 बजे से देर शाम या रात तक जोगबनी नगर परिषद का मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- अररिया,फारबिसगंज, रानीगंज व जोगबनी का चुनाव आज, तैयारी पूरी एसडीओ कार्यालय परिसर में एक ही दिन दोनों नगर पर...