अररिया, जून 11 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। इन दिनों फारबिसगंज नगर परिषद की सेहत ठीक नहीं है। दिन-प्रतिदिन आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। नगर परिषद के प्रमुख आय स्रोतों में शामिल मुख्य बस पड़ाव तथा टैक्सी-टेंपो पड़ाव से होने वाली राजस्व वसूली में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्थिति ऐसी है कि नगर परिषद को प्रतिमाह साढ़े तीन से पौने चार लाख रुपये तक के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं और सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नगर परिषद को इतनी बड़ी राशि का नुकसान क्यों हो रहा है और वह राशि किसकी जेब में जा रही है? जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में बस पड़ाव एवं टैक्सी-टेंपो पड़ाव की बंदोबस्ती नहीं हो सकी। इसके बाद नगर परिषद द्वारा विभागीय स्तर पर वसूली की व्यवस्था लागू की गई। लेकिन विभा...