अररिया, अप्रैल 20 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय कॉलेज ग्राउंड में आयोजित क्लासिक कप लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कटिहार लीजेंड टीम ने फारबिसगंज की टीम को तीन रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। पूरे टूर्नामेंट में अररिया, कटिहार और सुपौल जिले के लीजेंड खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में कटिहार टीम के कप्तान बदरे आलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 129 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में फारबिसगंज की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए 126 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य से 3 रन पीछे रह गई। यह भी पढ़ें- गढ़हरा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में नूर क्रिकेट क्लब विजयी इस तरह कटिहार ने खिताब अपने नाम...