फारबिसगंज के वार्ड 8 में 11 लाख की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क
अररिया, मई 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सौजन्य से फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 में लगभग 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती एवं वार्ड पार्षद नंदन ठाकुर भी मौजूद रहे। योजना के तहत सूर्यानंद सिंह के घर से मुख्य मार्ग तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि यह सड़क वर्षों से कच्ची थी, जिसके कारण हल्की बारिश में भी सड़क पर जलजमाव हो जाता था और पूरा इलाका टापू जैसा बन जाता था। इससे खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.