फारबिसगंज के परवाहा में हो रहा भव्य आयोजन
अररिया, मई 22 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के परवाहा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को बेहद भव्य एवं भक्तिमय माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन आयोजित कलश यात्रा में 551 महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। शंखध्वनि, गाजे-बाजे और राधे-राधे के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली यह भव्य कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए ब्राह्मण टोला स्थित महावीर मंदिर पहुंची। यहां विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सभी कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु महिलाएं भगवान के जयकारे लगाते हुए पुन: आयोजन स्थल पहुंचीं, जहां कलश स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज के परवाहा में हो रहा भव्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.