अररिया, मई 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के किरकिचिया पंचायत के कोढ़ेली बस्ती से हज यात्रियों का एक जत्था रविवार को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। हज यात्रा पर जा रहे जायरीनों की विदाई के दौरान पूरे गांव में भावुक एवं धार्मिक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हज यात्रियों को फूल-माला पहनाकर एवं दुआओं के साथ विदा किया। जानकारों के मुताबिक हज यात्रा पर जाने वालों में मो.जावेद अंसारी, मो. जलाल अंसारी, हजरुन खातून सहित अन्य शामिल हैं। बताया गया कि सभी यात्री दिल्ली पहुंचने के बाद आगामी 14 मई को मक्का शरीफ के लिए सीधी उड़ान भरेंगे। हज यात्रा इस्लाम धर्म की महत्वपूर्ण इबादतों में से एक मानी जाती है, जिसे लेकर यात्रियों एवं उनके परिजनों में काफी उत्साह देखा गया। हज यात्रियों की रवानगी के दौरान गांव के लोगों का हुजूम उमड़ प...