अररिया, मई 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। कोसी और अंग प्रदेश को जोड़ने वाला नवगछिया-भागलपुर स्थित अति महत्वपूर्ण विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने के बाद इसका सीधा असर सीमावर्ती फारबिसगंज के कारोबारियों और आम लोगों पर साफ दिखाई देने लगा है। पुल के बंद होने से जहां व्यापार प्रभावित हुआ है, वहीं नेपाल सहित आसपास के जिलों से देवघर जाने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त, कटिहार-भागलपुर कनेक्टिविटी पर बड़ा झटकाकारोबारियों की बढ़ी चिंता, लागत में इजाफे की आशंका: स्थानीय लोहा कारोबारी दिलीप कुमार, मनोज अग्रवाल और शंकर माहेश्वरी ने बताया कि पुल ध्वस्त होने से माल ढुलाई पर सीधा असर पड़ेगा। अब वाहनों को मुंगेर, जमालपुर, खगड़िया और पूर्णिया होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा, जिससे समय...