अररिया, मई 29 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शहरवासियों के लिए यह गौरव का क्षण है। स्थानीय सुल्तान पोखर, वार्ड संख्या 4 निवासी ऋतुराज को झारखंड सरकार ने कोडरमा जिले का जिला दंडाधिकारी (डीसी) नियुक्त किया है। बिहार में इसे डीएम बोला जाता है। इस उपलब्धि के बाद पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। ऋतुराज सेवानिवृत्त शिक्षक रामनाथ चौधरी एवं रिटायर्ड शिक्षिका मीरा कुमारी के सुपुत्र हैं। उनके परिवार में उनकी बहन डॉ. शालिनी कोलकाता में नेत्र चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। ऋतुराज की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे फारबिसगंज के लिए गौरव की बात है। ऋतुराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से प्राप्त की। दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल रीवा (मध्य प्रदेश) से की। 12वीं की पढ़ाई कोटा में पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.