भागलपुर, अप्रैल 9 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे फारबिसगंज सुभाष चौक स्थित मार्केटिंग यार्ड में एक के बाद एक हुई दोहरी हत्या से पूरा शहर सहम गया। एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। साइड लेने के सवार पर कहासुनी के बाद पहले सत्तू विक्रेता ने आवेश में आकर पिकअप चालक की न केवल धारदार चाकू से निर्मम हत्या कर दी बल्कि सीने पर चढ़कर उसका सर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक पिकअप वेन चालक नबी हुसैन (42 वर्ष) जोगबनी के अमोना निवासी मोहम्मद मुद्दीन का बेटा था। जबकि आरोपी मृतक सत्तू विक्रेता रवि चौहान (32 वर्ष ) सुल्तान पोखर चौहान टोला निवासी भीम चौहान का पुत्र था।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह फारबिसगंज म...