अररिया, फरवरी 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। शहर में होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। रंग, गुलाल, पिचकारी और होली से जुड़े अन्य सामानों से दुकानें पट गई हैं। प्रमुख बाजार सदर रोड़, छुआ पट्टी,फुलबड़िया हाट समेत अन्य स्थानों पर सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों को पैकिंग, ब्रांड और गुणवत्ता देखकर ही खरीदारी करनी चाहिए। बाजारों में बढ़ती भीड़ के साथ बदइंतजामी भी सामने आ रही है। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ई-रिक्शा और ऑटो की अव्यवस्थित आवाजाही से रास्ते संकरे हो गए हैं। आवारा जानवरों का आतंक भी बाजारों में बना हुआ है। व्यापारी दीपक समदरिया कहते हैं, जाम की वजह से ग्राहक दुकान तक पहुंचने में ही परेशान हो जाते हैं। रंग विक्रेता राजू गुप्ता का कहना है, हर्बल रंगों की मांग बढ़ी है, लेकिन नकली...