अररिया, मार्च 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री श्री 1008 श्री विष्णु यज्ञ समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याणार्थ व विश्व शांति के लिए आयोजित 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन,मानस यज्ञ एवं संकीर्त्तन गुरुवार से स्थानीय केशरी टोला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हो गया। यज्ञ प्रारंभ होते ही भक्तों की भीड़ यज्ञस्थल पर जुटने लगी। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। 11 दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ नेपाल के जाने-माने विद्वान व पंडित राम प्रसाद न्योपाने के अगुवाई में मुख्य यजमान विनोद गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता रानी गुप्ता के द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है। इस मौके पर भगवान विष्णु सहित एक दर्जन विभिन्न देवी- देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है। गुरुवार को मानस यज्ञ प्रारंभ हुआ, जबकि शुक्रवार स...