फारबिसगंज: बिहार पुलिस चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान
अररिया, मई 29 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। शहर के हवाई फील्ड स्थित जय हिन्द रनिंग सेंटर में बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, गर्व और खुशी के माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें बिहार पुलिस बहाली में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में अभिभावकों, स्थानीय लोगों एवं युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को फूलमाला एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सफल युवाओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना था। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में छह अभ्यर्थी चयनित, क्षेत्र में खुशी इस अवसर पर रनिंग सेंटर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.