अररिया, मार्च 16 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। रमज़ान के पाक महीने में छोटे-छोटे बच्चों में भी रोज़ा रखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फारबिसगंज के दरभंगिया टोला निवासी अलीना उजमा (5 वर्ष) और अर्सलान वाहिद (4 वर्ष) ने रमज़ान का पहला रोज़ा रखकर सभी को हैरान कर दिया। इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने पर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने बच्चों की हौसला-अफ़ज़ाई की। बच्चों के पिता गुलाम वाहिद, जो धागा और बटन के होलसेल का कारोबार करते हैं, ने बताया कि बच्चों ने अपनी खुशी और शौक से रोज़ा रखने की इच्छा जताई थी। परिवार के सदस्यों ने उनका हौसला बढ़ाया और रोज़ा पूरा करने पर बच्चों को दुआओं और शुभकामनाओं से नवाज़ा। इस मौके पर शाहजहां शाद, शाकिर हुसैन,रमेश सिंह,गुड्डू अली,रशीद, जुनैद,सैफ़ अली खान और साजिद हुसैन समेत कई लोगों ने बच्चों को मुबारकबाद दी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.