अररिया, जून 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला अररिया के तत्वावधान में जिलास्तरीय तृतीय सोपान परीक्षण सह प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार से स्थानीय प्लस-टू ली अकादमी परिसर में हुआ। सात दिवसीय यह शिविर 07 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर संचालक जिला संगठन आयुक्त, अररिया सह संयुक्त राज्य सचिव बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 44 स्काउट एवं 47 गाइड भाग ले रहे हैं। स्काउट विभाग के शिविर प्रधान बैजनाथ प्रसाद तथा गाइड विभाग की शिविर प्रधान एवं एडवांस गाइड कैप्टन विनीता देवी हैं। शिविर संचालन में मो. शाहिद आलम एवं मो. सबदुल स्काउट मास्टर का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

शिविर का उद्घाटन शिविर का उद्घाटन स्काउट-गाइड प्रार्थना एवं ध्वजारोहण के साथ जिला संगठन आयुक्त सह संयुक्त राज्य सचिव बैजनाथ प्रसाद ने क...