अररिया, अप्रैल 13 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव (2026-29) के दौरान मतगणना के बाद हुए हौ- हंगामे और मुख्य चुनाव पदाधिकारी के साथ हाथापाई व अभद्र व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए), पटना ने गंभीर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 5 अप्रैल 2026 को सिद्धसागर भवन में आयोजित आमसभा सह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई थी। मतदान के दौरान सभी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट मौजूद थे, और किसी भी स्तर पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। मतदाता सूची भी पूर्व में प्रकाशित कर 30 मार्च तक आपत्तियों के लिए समय दिया गया था, लेकिन उस दौरान भी किसी ने कोई शिकायत नहीं की। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.