फारबिसगंज: आठ खिलाड़ियों की टीम मुजफ्फरपुर के लिए रवाना
भागलपुर, मई 31 -- फारबिसगंज। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चकिया में रविवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय बिहार राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए फारबिसगंज के खिलाड़ियों की टीम उत्साह और जोश के साथ रवाना हो गई। खिलाड़ियों के रवाना होने के दौरान अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। ताइक्वांडो एसोसिएशन बिहार के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का समापन आगामी 2 जून को होगा, जिसमें विभिन्न आयु एवं भार वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। फारबिसगंज स्थित एकलव्य सेंटर स्पोर्ट्स एंड आर्ट अकादमी क्लासेस के कोच सूरज आर्या ने बताया कि अररिया जिले के फारबिसगंज से कुल आठ ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.