फतेहपुर, अप्रैल 12 -- जहानाबाद। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक रविवार को कस्बे के साढ़ मार्ग स्थित एक आवास में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। बैठक का संचालन शिव गोपाल तिवारी ने किया। समिति के नगर अध्यक्ष रामकेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में फायर स्टेशन न होने के कारण हर वर्ष गेहूं की कटाई और मड़ाई के दौरान आग लगने की घटनाओं में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से लगने वाली आग सैकड़ों बीघा फसल को राख कर देती है। उन्होंने यह भी कहा कि बिंदकी के कुंवरपुर मार्ग स्थित अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन के पहुंचने में देरी हो जाती है, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा ...