बरेली, मार्च 10 -- आंवला। मंडी समिति परिसर में संचालित अस्थायी फायर स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को इन दिनों पीने के पानी का संकट का सामना करना पड़ रहा है। अग्निशमन अधिकारी ने सोमवार को एसडीएम को पत्र लिखकर नगर पालिका की पाइपलाइन से जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। जिसमें बताया गया है कि परिसर में एक हैंडपंप है, जिसका पानी पीने योग्य नहीं है और कोई व्यवस्था न होने से मजबूरन उसी दूषित पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। उन्होंने ओवरहेड टैंक के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.