काशीपुर, जून 17 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित फायर स्टेशन में बुधवार को आधुनिक अग्निशमन वाहन को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बेड़े में शामिल किया गया। अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय देहरादून से प्राप्त इस आधुनिक वाहन का शुभारंभ प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह की मौजूदगी में किया गया। उन्होंने स्वयं वाहन का विधिवत पूजन कर इसे जनसेवा के लिए समर्पित किया। इस दौरान फायर स्टेशन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने कहा कि इस नवीन अग्निशमन वाहन के शामिल होने से विभाग की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अब आगजनी, आपदा से जुड़ी घटनाओं में और अधिक तेजी प्रभावशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- फायर स्टेशन को मिला आधुनिक अग्निशमन वाहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...