लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- तहसील पलिया के फायर स्टेशन प्रभारी राधेश्याम पाल सोमवार को सेवानिवृत हो गए। राधेश्यामपाल पिछले 10 वर्षों से पलिया फायर स्टेशन में प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता रवि गुप्ता व सुंदरकांड मंडल के संस्थापक निरंकार प्रसाद बरनवाल, पत्रकार विश्वाकांत त्रिपाठी, संजय कुमार व व्यवसायी सौरव गर्ग नें फायर स्टेशन परिसर में पहुंचकर आयोजित विदाई समारोह में राधेश्याम पाल के कार्यों की सराहना करते हुए उनको अंगवस्त्र ओढ़ाकर, माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने नए फायर स्टेशन प्रभारी राहुल कुमार का माल्यार्पण का स्वागत किया और उनसे जनहित में राधेश्याम पाल से भी बढ़कर कार्य करने की अपेच्छा की। यह भी पढ़ें- संघ के पथ संचलन पर भाजपाइयों ने...