बिजनौर, मार्च 28 -- बिजनौर। शहर से सटे ग्राम खेड़की में कानून-व्यवस्था की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। फायर स्टेशन के पास स्थित फारूकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में चोरों ने तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार बख्शीवाला निवासी फैज़ की फायर स्टेशन के पास स्थित फारूकी बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से दुकान है। दुकान को चोरों ने सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया। देर रात चोर पीछे की ओर से सीढ़ी लगाकर दुकान में घुसे और कार्यालय का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखी चार बैटरियां, एक इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और कुछ नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर अपनी लाई हुई सीढ़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.