फायर सेफ्टी में लापरवाही पर चलेगी सीलिंग की कार्रवाई
मुंगेर, जून 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। दिल्ली के एक होटल और मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आगलगी की घटना में जनहानि के बाद अग्निशमन विभाग सक्रिय और संवेदनशील होकर नगर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से फायर ऑडिट अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल अग्निशमालय हवेली खड़गपुर की ओर से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फायर आडिट अभियान चलाया। वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी, मुंगेर के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमालय प्रभारी पदाधिकारी राजबल्लभ प्रसाद यादव के नेतृत्व में अस्पतालों, क्लीनिकों, होटलों और मिठाई दुकानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा उपायों, आपातकालीन निकासी व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.