गाजीपुर, जून 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। अग्निशमन विभाग ने जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का निरीक्षण किया गया। जांच में कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी और निर्धारित मानकों का पालन न किए जाने की स्थिति सामने आई। 24 संस्थानों को नोटिस जारी की गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन अलार्म सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान 24 संस्थानों में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी या उनके रखरखाव में लापरवाही पाई गई। इसके बाद विभाग ने संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवध...