रांची, मार्च 7 -- रांची, संवाददाता। कोकर स्थित हिन्दुस्तान अखबार के प्रिंटिंग प्रेस में शनिवार को फायर सेफ्टी पर मॉक ड्रिल हुआ। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के तरीके बताए। मॉक ड्रिल में फायर ऑफिसर रविंदर ठाकुर, फायर सब ऑफिसर जीत राम उरांव और संदीप तिवारी ने प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संस्थान में आगजनी से बचने के लिए समय पर सही उपकरण का उपयोग बेहद जरूरी है। सिलेंडर में आग लगने पर उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने के तरीके बताए गए। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आग लगने पर सबसे पहले आसपास के लोगों को सतर्क करना, बिजली आपूर्ति बंद करना व अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना देनी जरूरी होती है। मॉक ड्रिल में हिन्दुस्तान के प्रिंटिंग विभाग से जुड़े कर्मियों के साथ कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.