फायर सेफ्टी की पड़ताल में खुलीं खामियां, होटल-मैरेज हॉलों को चेतावनी
कन्नौज, जून 6 -- कन्नौज। जिले में बढ़ते आयोजनों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में शनिवार को होटल, गेस्ट हाउस और मैरेज हॉलों में अग्नि सुरक्षा एवं वैधानिक व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों और वैधानिक पंजीकरण संबंधी कमियां सामने आने पर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश तथा अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में पर्यटन विभाग, अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीम ने कन्नौज सदर क्षेत्र के आठ होटल, गेस्ट हाउस और मैरेज हॉलों का निरीक्षण किया। टीम ने प्रतिष्ठानों में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, उनकी कार्यशीलता, आपात नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.