धनबाद, जून 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। ​छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीसी के निर्देश पर एसडीएम लोकेश बारंगे के नेतृत्व में जिला प्रशासन की विशेष टीमों ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। हिन्दुस्तान अखबार के बोले धनबाद में 24 जून को छपी खबर पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए जांच टीम का गठन किया। साथ ही सभी कोचिंग संस्थानों की जांच कराई। जांच में कई कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी की अनदेखी पाने पर उसे बंद कराया गया। टीम ने सिटी सेंटर और सरायढेला के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई नामी और छोटे कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा नियमों की गंभीर कमियां पाई गईं। इसके बाद प्र...