रांची, मई 16 -- रांची, संवाददाता। किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अस्पतालों में लगे इलेक्ट्रिकल वायरिंग, मेडिकल इक्विपमेंट्स, आईसीयू में संचालित एसी तथा जेनरेटर का नियमित रूप से विशेषज्ञों से ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मरीजों के शव रोकने की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को भजंत्री की अध्यक्षता में निजी अस्पतालों एवं इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में अस्पतालों को फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल ऑडिट, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों को भी सख्त चेतावनी दी। डीसी ने लिंग निर्ध...