फायर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर अस्पताल को नोटिस, एक हिस्सा किया सील
हापुड़, जून 26 -- नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को छीपीवाड़ा स्थित जाकिर हुसैन अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपकरण और व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल के एक हिस्से को सील कर दिया और संचालक को आवश्यक निर्देश जारी किए। जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल तक पहुंचने का मार्ग और आवासीय परिसर का रास्ता एक ही है, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए इसे सुरक्षा मानकों के विपरीत बताया। हाल के दिनों में बढ़ती गर्मी और आग लगने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।निरीक्षण के दौरान मौजूद डिप्टी सीएमओ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.