हरिद्वार, मार्च 17 -- वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि उत्तराखंड में फायर सीजन को लेकर इस बार व्यापक और तकनीकी स्तर पर तैयारियां की गई हैं। पहली बार जंगल की आग को आपदा घोषित कर जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन प्रणाली को सक्रिय किया गया है, जिससे त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि हर जिले में पीसीसीएफ रैंक के अफसर को नोडल अफसर बनाकर तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही वनकर्मियों को आग बुझाने के आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। फायर प्रूफ जैकेट, सूट और हेलमेट जैसी सुरक्षा सामग्री भी मुहैया कराई गई है, ताकि जोखिम कम किया जा सके। वन मंत्री ने कहा कि फायर वॉचरों के बीमा कवर को बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.