उन्नाव, अप्रैल 10 -- उन्नाव, संवाददाता। फायर सर्विस विभाग की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस उत्तर प्रदेश सुजीत कुमार पांडेय ने दोस्तीनगर स्थित फायर सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया। आगमन पर फायर कर्मियों से गार्द ऑफ ऑनर पेश किया। जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए सलामी गार्ड की अनुशासन और दक्षता के लिए सराहना की। इस दौरान उन्होंने गार्ड टीम को प्रोत्साहित करते हुए 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया। जांच दौरान पुलिस महानिदेशक ने फायर सर्विस सेंटर की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने मौजूद संसाधनों, उपकरणों और आपातकालीन तैयारियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.